Dark Mode
  • Wednesday, 11 February 2026
रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में हेलेनिक गणराज्य के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में हेलेनिक गणराज्य के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त आशय घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए गए
द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना 2026 का आदान-प्रदान हुआ
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में हेलेनिक गणराज्य के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी शांति, स्थिरता, स्वतंत्रता और पारस्परिक सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित होने की बात दोहराई।
दोनों देशों ने भारत के आत्मनिर्भर भारत और एजेंडा 2030 के तहत ग्रीस के रक्षा सुधारों के बीच साझेदारी के माध्यम से अपने-अपने स्वदेशी रक्षा उद्योगों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया। भारत और ग्रीस के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए यह पांच वर्षीय रोडमैप तैयार करने का प्रारंभिक बिंदु है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!