Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव

सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव

मुंबई । देश के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट का रुख बना हुआ है और ये दाम वायदा बाजार के लिए हैं। हालांकि घरेलू बाजार में सोना तेजी के साथ ऊपर चढ़ रहा है। सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 100 रुपए से 170 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम देखें तो इसमें गिरावट देखी जा रही है। सोना सस्ता हुआ है और इसके दाम नीचे आ गए हैं।

एमसीएक्स पर सोने के दाम 111 रुपए की गिरावट के साथ 55365 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। मंगलवार को सोने के दाम 55350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ‎गिरावट आ गई थी और इसमें फिलहाल थोड़ी तेजी लौटती दिखाई दी है। सोने की कीमत इसके अप्रैल वायदा के लिए है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के दाम में गिरावट का असर बाकी चल रहा है। चांदी आज भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रही है।

एमसीएक्स पर चांदी का 270 रुपए की गिरावट के साथ 63654 रुपए पर बनी हुई है। दिल्ली में सोना 100 रुपए की तेजी के साथ 56,270 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में सोना 100 रुपए चढ़कर 56,120 रुपए प्रति 10 ग्राम,कोलकाता में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 56,120 रुपए प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में सोना 60 रुपए की तेजी के साथ 56,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!