Dark Mode
  • Saturday, 07 November 2026
ऑटो-रिक्शा सवार से 1.5 करोड़ रुपये की लूट, पुलिस जांच में जुटी

ऑटो-रिक्शा सवार से 1.5 करोड़ रुपये की लूट, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो-रिक्शा रोककर करीब 1.5 करोड़ रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना 7 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि बदमाशों में से एक ने पिस्टल दिखाकर ऑटो में बैठे दो लोगों को डराया और नकदी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर दरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बाइक के रूट और संदिग्धों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!