Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
अचानक अधिक पानी पीने से किडनी पर पडता है ज्यादा दबाव: विशेषज्ञ

अचानक अधिक पानी पीने से किडनी पर पडता है ज्यादा दबाव: विशेषज्ञ

नई दिल्ली। युवाओं में एक ही बार में पूरी बोतल पानी पी जाने की आदत स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। युवाओं में इसे एक तरह का ट्रेंड माना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अध्ययनों में यह सामने आया है कि शरीर पानी को धीरे-धीरे अवशोषित करता है, इसलिए एक बार में अधिक मात्रा में पानी पीना शरीर की कार्यप्रणाली पर असर डाल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारी किडनी शरीर में पानी और जरूरी तत्वों का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। किडनी के अंदर मौजूद सूक्ष्म फिल्टर, जिन्हें नेफ्रॉन कहा जाता है, खून को साफ करने और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जब कोई व्यक्ति अचानक बहुत अधिक पानी पी लेता है, तो किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!