Dark Mode
  • Saturday, 25 April 2026
आरसीबी आक्रामक अंदाज में खेलती रहेगी 

आरसीबी आक्रामक अंदाज में खेलती रहेगी 

बेंगलुरु।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने कहा है कि उनकी टीम इस सत्र में आगे भी आक्रामक रणनीति से ही खेलती रहेगी। बोबाट ने कहा कि कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम जिस प्रकार से आगे बढ़ रही है उससे हम सभी उत्साहित हैं। कप्तान  टीम की सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से अमल में लाने में सफल हुए हैं। बोबाट ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी निडर होकर खेल रहे हैं और इसी कारण टीम को आगे भी सफल होने की उम्मीद है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!