पीवी सिंधु ने डेनमार्क की खिलाड़ी को हराकर जीता हाइलो ओपन खिताब
भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाइलो ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। सारब्रुकन में खेले गए खिताबी मुकाबले में सिंधु ने डेनमार्क की होजमार्क क्यर्सफेल्ड को सीधे सेटों में 21-12, 21-14 से शिकस्त दी। यह मुकाबला करीब 39 मिनट तक चला, जिसमें सिंधु ने शुरुआत से ही अपनी आक्रामक खेल शैली से विरोधी पर दबाव बनाए रखा।
विश्व की आठवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु का इस सत्र का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में जापान ओपन जीता था। इस जीत से उन्हें 9200 बहुमूल्य रैंकिंग अंक मिले हैं, जिससे वर्ल्ड टूर फाइनल्स में उनकी राह आसान होगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!