Dark Mode
  • Thursday, 23 April 2026
ऋषभ ने खराब बल्लेबाजी को हार का कारण बताया

ऋषभ ने खराब बल्लेबाजी को हार का कारण बताया

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली करारी हार के लिए अपनी टीम के बल्लेबाजों को जिम्मेदार बताया है। ऋषभ ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया पर बल्लेबाजों ने अपने कमजोर प्रदर्शन से मैच गंवा दिया। इस मैच में जीत के लिए मिले160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की टीम केवल 119 रन ही बना पायी। जिसके बाद कप्तान ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ दिया। इस मैच में ऋषभ के अलावा आयुष बदोनी और एडेन मार्करम भी शून्य पर ही आउट हो गये थे। केवल मिचेल मार्श ही 55 रन बना पाये।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!