करेला को डाइट में शामिल करना हो सकता है बेहद फायदेमंद
नई दिल्ली । गर्मी के मौसम में करेला को डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर करेला न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाने में भी अहम भूमिका निभाता है। यह कहना है स्वास्थ्य विशेषज्ञों का। गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं, ब्लड शुगर का बढ़ना, थकान और कमजोरी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार करेला पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन ए, बी और सी के अलावा बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!