Dark Mode
  • Friday, 17 April 2026
कुलवंत राणा ने अंबेडकर अस्पताल का किया निरीक्षण

कुलवंत राणा ने अंबेडकर अस्पताल का किया निरीक्षण

नई दिल्ली| रिठाला विधानसभा से विधायक कुलवंत राणा ने बृहस्पतिवार को रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के रेजिडेंशियल क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए पीडब्ल्यूडी के विभन्न विभागों के अधिकारियों से खामियां दूर करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि अस्पताल के चारदीवारी झुकी है, जिसके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पिछली सरकारों ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की है। इस चारदीवारी की मरम्मत को लेकर निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सीवर लाइन, नालियों की की मरम्मत और साफ-सफाई के निर्देष दिए। परिसर में फैली गंदगी व कूड़े के ढ़ेर को जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा। वहीं, रेजिडेंशियल परिसर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने को लेकर भी कहा है। गंदे पानी की निकासी ठीक से हो सके, इसके लिए मानसून से पहले सीवरेज सिस्टम सही कराने और रेजिडेंशियल फ्लैटों से गिर रहे प्लास्टर की जगह मरम्मत कराने के लिए कहा है।

विधायक ने कहा कि अस्पताल में सीटी स्कैन व एमआरआई मशीनें आए, इसपर काम जारी है। मरीजों को बेहतर स्वास्थय सेवाएं मिले, इसपर सरकार तेजी से काम कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों में जो अनदेखी रही, उससे जो समस्याएं उत्तपन्न हुई हैं। उसका निवारण किया जा रहा है। अबेंडकर अस्पताल में पहले से 50 फीसदी तक बदलाव आया है। डाक्टर्स अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ स्तर पर कमियां है, इससे भी दूर करने में लगे हैं। जो अपने आपको कट्टर इमानदार कहते थे, वह कट्टर बईमान थे। अस्पताल में पंखे बंद थे, कई वार्डों में एसी खराब थे। जो हमने लगवाए हैं। वाटर कूलर खराब और लिफ्टें खराब रहती थीं। इन सभी को सही कराने का काम किया है। 11 वर्षों से चारदीवारी झुकी हुई हैं। अस्पताल की सुरक्षा दीवार है, उसे भी सही नहीं कराया गया। अब जल्द इसपर कार्रवाई होगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!