Dark Mode
  • Saturday, 11 April 2026
खाली पेट चाय का सेवन बढ़ा सकता है पित्त को

खाली पेट चाय का सेवन बढ़ा सकता है पित्त को

नई दिल्ली। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही खाली पेट चाय पीने को नुकसानदेह मानते हैं और इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बताते हैं, जिन पर आमतौर पर लोग ध्यान नहीं देते। सुबह उठते ही चाय पीना आजकल ज्यादातर लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह का समय शरीर में पित्त संतुलन का होता है। ऐसे में खाली पेट चाय का सेवन पित्त को बढ़ा सकता है, जिससे शरीर में गर्मी और एसिडिटी बढ़ने लगती है। इसका असर पेट में जलन, खट्टापन और बेचैनी के रूप में सामने आता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!