Dark Mode
  • Friday, 01 May 2026
जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज़ डूबने से नौ की मौत

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज़ डूबने से नौ की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी में गुरुवार शाम एक पर्यटक क्रूज़ के डूबने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। बरगी सीएसपी ने कहा कि हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। क्रूज़ में 43 लोग सवार थे, जिनमें से 28 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि बाकी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। पर्यटन मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और बताया कि 29 लोगों के टिकट थे, बच्चों के टिकट नहीं लगते इसलिए सवारों की संख्या अधिक थी। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि कुल 43 लोग सवार थे। शुक्रवार को रेस्क्यू के दौरान एक मार्मिक तस्वीर सामने आई, जब मां और बेटे के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। इस दृश्य को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। महिला का नाम मरिना मैसी और बेटे का नाम त्रिशान था, जो चार साल का था। दोनों दिल्ली से घूमने जबलपुर आए थे। पिता प्रदीप और बेटी सिया की जान बच गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!