Dark Mode
  • Thursday, 30 April 2026
दिल्ली-NCR में बदला मौसम,  बारिश के साथ गिरे ओले

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

राष्ट्रीय राजधानी Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों में आज मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली। कुछ इलाकों में तो ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को थोड़ी देर के लिए प्रभावित भी किया। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर, यमुना विहार और गाजियाबाद के कई हिस्सों में बड़े आकार के ओले गिरे। इसके अलावा दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, लाल किला, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, लाजपत नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद और प्रीत विहार समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। IMD ने पहले ही 30 अप्रैल के लिए आंशिक बादल और शाम के समय हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। विभाग के मुताबिक, इस दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बदलते मौसम को देखते हुए IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

image by aaj tak

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!