देशप्रेम से जनसेवा तक, विकास और अनुशासन की मिसाल बनीं निगम पार्षद मीनू गोयल
नई दिल्ली
वार्ड 63 त्रिनगर (उत्तर-पश्चिमी) से भारतीय जनता पार्टी की निगम पार्षद मीनू गोयल का सामाजिक और राजनीतिक सफर देशप्रेम, पारिवारिक संस्कार और जनसेवा की भावना से प्रेरित रहा है। उन्होंने वर्ष 1987 में आर्य समाज स्कूल, चाबड़ी बाजार से 12वीं की पढ़ाई पूरी की और 1990 में इंद्रप्रस्थ कॉलेज से स्नातक किया। युवावस्था से ही समाजहित में कार्य करने की इच्छा रखने वाली मीनू गोयल लगभग 30 वर्ष पहले भाजपा से एक कार्यकर्ता के रूप में जुड़ीं और 1996 से सक्रिय रूप से संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने लगीं।
वर्ष 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव में उन्होंने त्रिनगर वार्ड से जीत दर्ज की। पार्षद बनने के बाद से वह क्षेत्र में विकास कार्यों, जनसुनवाई और नियमित जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए नागरिक समस्याओं के समाधान में जुटी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वर्धमान वाटिका के सौंदर्यीकरण व सुधार कार्यों का नेतृत्व किया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल मिला। इसके अलावा कट्टा मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर मार्गों को सुगम बनाने की पहल की। सफाई व्यवस्था को लेकर भी मीनू गोयल लगातार निरीक्षण करती रहती हैं। विभिन्न गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देना और मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वह अक्सर अपने पति व पूर्व जिला अध्यक्ष डा. वीरेंद्र गोयल के साथ मिलकर काम करती दिखाई देती हैं।
हाल ही में उन्होंने केशवपुरम थाना क्षेत्र में एक आवासीय परिसर में बनी दुकान में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना पर कार्रवाई की। पार्षद ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा, जहां प्लास्टिक बैग में रखे शराब के 25 क्वार्टर बरामद हुए। सूचना के आधार पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। मीनू गोयल का मानना है कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखना भी है। उनकी सक्रियता और निरंतर जनसंपर्क त्रिनगर क्षेत्र में उन्हें एक सशक्त और संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!