नासा क्यूरियोसिटी रोवर ने खोजे प्राचीन जैविक अणुओं के अवशेष
वॉशिंगटन। मंगल ग्रह पर नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने प्राचीन जैविक अणुओं के अवशेष खोजे हैं। यह खोज सदियों से मानव सभ्यता को मथ रहे सवाल, क्या हम इस विशाल ब्रह्मांड में बिल्कुल अकेले हैं? को नया आयाम देती है। इन अवशेषों को जीवन के निर्माण खंड यानी बिल्डिंग ब्लॉक्स कहा जाता है। ताजा अध्ययन के अनुसार, अरबों साल पहले लाल ग्रह पर जीवन के अनुकूल परिस्थितियाँ मौजूद रही होंगी। क्यूरियोसिटी ने गेल क्रेटर के ग्लेन टॉरिडन इलाके में उन मिट्टी के खनिजों का गहराई से विश्लेषण किया, जहाँ कभी पानी होने के सबसे मजबूत सबूत मिले थे। इस रिसर्च में पहली बार एक ऐसे नाइट्रोजन युक्त अणु की पहचान हुई है, जिसकी जटिल संरचना काफी हद तक प्रोटो-डीएनए की याद दिलाती है। मंगल ग्रह पर मिला यह ऑर्गेनिक खजाना हमें यह समझने में मदद करेगा कि क्या वास्तव में कभी वहाँ सूक्ष्मजीव सांस लेते थे। हालांकि रिसर्चर्स अभी भी इस बात को लेकर बेहद सतर्क हैं कि वे इसे सीधे तौर पर एलियन का मिलना न कहें, लेकिन रसायनों का यह मेल-जोल कुछ बड़ा इशारा कर रहा है। गेल क्रेटर वह ऐतिहासिक इलाका है, जहाँ क्यूरियोसिटी रोवर ने साल 2012 में कदम रखा था।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!