Dark Mode
  • Tuesday, 14 April 2026
नियमित अभ्यास से धीरे-धीरे सहज हो जाता है बकासन

नियमित अभ्यास से धीरे-धीरे सहज हो जाता है बकासन

नई दिल्ली। वर्तमान समय में कुछ आसान योगासन और संतुलित आहार अपनाकर खुद को फिट और स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। ऐसा ही एक प्रभावी योगासन है बकासन। यह आसन नियमित अभ्यास से धीरे-धीरे सहज हो जाता है। यह आसन न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करता है। बकासन संस्कृत के दो शब्दों ‘बक’ और ‘आसन’ से मिलकर बना है, जिसमें ‘बक’ का अर्थ बगुला या पक्षी और ‘आसन’ का अर्थ बैठना होता है। इस आसन में शरीर की मुद्रा बगुले जैसी दिखाई देती है, जहां पूरा शरीर हाथों की कलाइयों पर संतुलित रहता है। इसमें घुटने कोहनियों या बाहों के ऊपरी हिस्से पर टिके होते हैं और कूल्हे ऊपर उठे रहते हैं। यह एक संतुलन आधारित योगासन है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों को सक्रिय करता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!