बिहार में फिर गिरा पुल, गंगा में समाया
बिहार के भागलपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा अचानक टूटकर गंगा नदी में जा गिरा। राहत की बात यह रही कि समय रहते प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए पुल पर मौजूद लोगों को पहले ही हटा दिया था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लगभग 15 मिनट बाद ही पुल का स्लैब ढह गया। इस त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुल को दोनों ओर से बंद कर दिया है, जिससे भागलपुर और नवगछिया के बीच आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।फिलहाल पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि रात के समय वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं था, इसलिए यात्रियों को फिलहाल मुंगेर के रास्ते आने-जाने की सलाह दी जा रही है। गौरतलब है कि यह पुल वर्ष 2001 में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया था। करीब 4.5 किलोमीटर लंबा यह सेतु क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी रहा है, जिस पर रोजाना हजारों वाहन और लाखों लोग निर्भर रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर बुनियादी ढांचे की मजबूती और नियमित रखरखाव की जरूरत को उजागर कर दिया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!