बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण का जश्न मनाएंगे, मिलकर विकसित बंगाल का निर्माण करेंगे
पीएम मोदी ने राज्य की जनता के नाम एक विशेष और भावुक खुला पत्र लिखा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार समाप्त होते ही पीएम मोदी ने राज्य की जनता के नाम एक विशेष और भावुक खुला पत्र जारी किया। सोमवार को साझा किए गए इस पत्र में पीएम मोदी ने न केवल बंगाल के साथ अपने आध्यात्मिक जुड़ाव को साझा किया, बल्कि राज्य में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए लोगों को शपथ ग्रहण समारोह के जश्न के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि लोग राज्य में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाने के लिए एकजुट होंगे। हम सब मिलकर एक विकसित बंगाल का निर्माण करेंगे। पीएम मोदी ने अपने पत्र में चुनाव प्रचार के दौरान मिले अनुभव को किसी राजनीतिक कार्यक्रम से ऊपर बताया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!