Dark Mode
  • Monday, 27 April 2026
बैरकपुर में पीएम मोदी का ऐलान—4 मई के बाद शपथ ग्रहण में ही लौटूंगा

बैरकपुर में पीएम मोदी का ऐलान—4 मई के बाद शपथ ग्रहण में ही लौटूंगा

आखिरी चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने जीत पर जताया भरोसा
कोलकाता। नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में दूसरे चरण की अपनी आखिरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने मंच से ऐलान करते हुए कहा, कि अब वह 4 मई के बाद ही बंगाल लौटेंगे, जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बयान के जरिए उन्होंने राज्य में भाजपा की जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बंगाल से अपने भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा में बंगाल का विशेष स्थान रहा है। शक्ति की उपासना और यहां की सांस्कृतिक विरासत ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की महान हस्तियों और यहां के लोगों से उन्हें हमेशा प्रेरणा और स्नेह मिला है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!