Dark Mode
  • Thursday, 30 April 2026
भिवाड़ी के सांथलका गांव में गैस रिसाव से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 सदस्य झुलसे

भिवाड़ी के सांथलका गांव में गैस रिसाव से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 7 सदस्य झुलसे

भिवाड़ी के सांथलका गांव में गुरुवार सुबह छोटे गैस सिलिंडर से रिसाव होने के कारण अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होकर गैस पास में रखे दूसरे जलते सिलिंडर तक पहुंच गई, जिससे धमाके के साथ आग फैल गई। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में भिवाड़ी से अलवर के अस्पताल में रेफर किया गया है।
image by jagran

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!