Dark Mode
  • Friday, 01 May 2026
ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, लगाए गंभीर आरोप

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार रात कोलकाता के भाबानीपुर स्थित स्ट्रांग रूम का अचानक दौरा किया और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में कथित छेड़छाड़ को लेकर गंभीर चिंता जताई। ममता बनर्जी ने चेतावनी देते हुए कहा कि, यह बिहार और महाराष्ट्र नहीं हैं, अगर कोई ईवीएम मशीन चुराने की कोशिश करता है या मतगणना में धांधली करने की कोशिश करता है, तो हम जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करेंगे। हम जान की बाजी लगाकर इसका मुकाबला करेंगे। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके स्ट्रांग रूम पहुंचने पर केंद्रीय सुरक्षा बलों ने उन्हें अंदर जाने से पहले रोका। उन्होंने कहा कि शुरू में केंद्रीय बलों ने मुझे अंदर नहीं जाने दिया, लेकिन चुनाव नियमों के अनुसार किसी भी पार्टी के उम्मीदवार और चुनाव प्रतिनिधि को सीलबंद कमरे (स्ट्रांग रूम) तक जाने की अनुमति होती है। इतने गंभीर आरोप लगाने के बावजूद ममता बनर्जी ने राज्य के नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील समय में शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!