(हजारीबाग) झारखंड के हजारीबाग जिले स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बड़ी लूट
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने बैंक में घुसकर हथियार के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लॉकर खुलवाकर भारी मात्रा में सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधी करीब 3 किलो सोना और लगभग 4 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हालांकि कुछ सूत्रों के अनुसार लूटे गए सोने की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!