Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
13 साल के बच्चे हुई सडन गेमर डेथ, बहन समझी सो गया भाई

13 साल के बच्चे हुई सडन गेमर डेथ, बहन समझी सो गया भाई

रिसर्च से खुलासा, दुनियाभर में कई लोगों की गेम खेलते-खेलते हुई हैं मौतें
यूपी की राजधानी लखनऊ में 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस मौत ने परिवार समेत आसपास के लोगों को भी हैरान कर दिया है। दरअसल, बच्चा घर में मोबाइल गेम खेल रहा था और अचानक बिस्तर पर लेट गया और मोबाइल पर फ्री फायर गेम चल रहा था। बहन को लगा कि उसका भाई सो रहा रहा है, लेकिन काफी देर तक बच्चे ने कोई मूवमेंट नहीं किया। आखिर में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। यह एक सडन गेमर डेथ का मामला है, जिसमें मोबाइल या कंप्यूटर पर गेम खेलते-खेलते गेमर की मौत हो जाती है। यह सडन गेमर डेथ कहलाती है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को बहन जब बाहर से घर आई तो उसका भाई बिस्तर पर लेटा था और मोबाइल चल रहा था। उनको लगा कि भाई गेम खेलता-खेलता सो गया होगा। बच्चे में बहुत देर तक कोई मूमेंट नहीं दिखी, जिसके बाद बहन को शक हुआ और उसने आसपास के लोगों को बुलाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दरअसल, दुनियाभर में कुछ ऐसे केस सामने आए हैं, जहां मोबाइल गेमर की अचानक मौत हो जाती है। इसमें ना तो उन्हें कोई चोट लगती है, ना ही उनके साथ कोई हाथापाई होती है। ये जानकारी अमेरिकी लाइब्रेरी के जर्नल से मिली है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!