समुद्र में 3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 5 पाकिस्तानी अरेस्ट
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात एटीएस ने लक्षद्वीप के पास एक संयुक्त समुद्री ऑपरेशन चलाकर ईरानी नौका से ₹3,000 करोड़ मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की हैं। इस कार्रवाई के दौरान 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से 526 किलोग्राम से अधिक मेथेमफेटामाइन और हेरोइन बरामद हुई है, जिसे मुंबई लाया जा रहा था। सुरक्षा बलों को देखकर आरोपियों ने भागने और सबूत नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन तटरक्षक बल की मुस्तैदी से उन्हें पकड़ लिया गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!