Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
करूर भगदड़ में अब तक 3 लोग गिरफ्तार

करूर भगदड़ में अब तक 3 लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ के मामले में अब तक 2 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पहली गिरफ्तारी सोमवार को टीवीके के जिला सचिव वीपी माथिय्यालगन की हुई। दूसरी गिरफ्तारी टीवीके के पदाधिकारी पौनराज की रही, जिस पर भगदड़ केस के मुख्य आरोपी माथिय्यालगन को शरण देने का आरोप है। तीसरी गिरफ्तारी मंगलवार को यूट्यूबर और पत्रकार फेलिक्स गेराल्ड की हुई है। चेन्नई पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। गेराल्ड पर अफवाहें फैलाने का आरोप है। पुलिस ने माथिय्यालगन, राज्य महासचिव बसी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!