Dark Mode
  • Friday, 20 November 2026
एटीएम के कैश स्लॉट में नकली बॉक्स लगाकर ठगी

एटीएम के कैश स्लॉट में नकली बॉक्स लगाकर ठगी

मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित एक बैंक एटीएम में नकली बॉक्स लगाकर नकदी उड़ाने की धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपियों ने पैसे निकालने वाले स्लॉट पर ऐसा बॉक्स लगाया, जिससे ग्राहकों के खाते से रकम कटने के बावजूद नोट बाहर नहीं आते थे। ग्राहक के जाने के बाद आरोपी बॉक्स हटाकर फंसी नकदी लेकर भाग जाते थे। अक्टूबर और नवंबर में हुई दो घटनाओं में कुल छह हजार रुपये की ठगी की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!