सोनिया गांधी मतदाता सूची मामले में पुलिस से रिपोर्ट तलब
दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम 1980 की मतदाता सूची में कथित रूप से शामिल होने से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है। शिकायतकर्ता वकील विकास त्रिपाठी ने 1980, 1981 और 1983 की मतदाता सूचियों की प्रमाणित प्रतियां पेश की हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी ने 1983 में भारतीय नागरिकता ली थी, लेकिन 1980 में ही उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज था, जिसके लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद जोशी ने अगली सुनवाई 28 नवंबर तय की है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!