Dark Mode
  • Friday, 20 November 2026
भारत-फिलीपींस व्यापार और तकनीक को मिलेगी नई रफ़्तार

भारत-फिलीपींस व्यापार और तकनीक को मिलेगी नई रफ़्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलीपींस यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी साझेदारी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इंडिया बिजनेस फोरम (आईबीएफ) मार्च 2027 में एक बड़ा तकनीक और स्टार्टअप शिखर सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिससे दोनों देशों के कारोबारियों के बीच जुड़ाव बढ़ेगा। फिलीपींस में आईबीएफ के अध्यक्ष दिलीप तिवारी के अनुसार, तरजीही व्यापार समझौते पर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। इससे आयात शुल्क कम होने से भारतीय उत्पादों को फिलीपींस के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी और स्थानीय उपभोक्ताओं को सस्ते विकल्प मिलेंगे। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 10 अरब डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!