सीजेआई पर टिप्पणी को लेकर वकील को अवमानना नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में वकील प्रवीण सिंघल को अवमानना नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने सिंघल को नोटिस का जवाब देने का निर्देश देते हुए मामले को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। इससे पहले अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए सहमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी अदालत को बताया कि उनके पास वकील द्वारा अन्य अवसरों पर ऐसी ही आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के वीडियो रिकॉर्ड मौजूद हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!