Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
पीएम किसान योजना के नियमों का उल्लंघन कर 31 लाख लोग उठा रहे लाभ

पीएम किसान योजना के नियमों का उल्लंघन कर 31 लाख लोग उठा रहे लाभ

केंद्र एक्शन में, संदिग्ध मामलों की जांचकर और गलत लाभार्थियों को हटाएगी
पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का देशभर के किसान इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत 31 लाख से ज्यादा ऐसे लाभार्थियों की पहचान की है, जो इस योजना के नियमों के खिलाफ जाकर लाभ उठा रहे हैं। अब सरकार इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेगी। अब कृषि मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 15 अक्टूबर तक इन संदिग्ध मामलों की जांच और गलत लाभार्थियों को सूची से हटाने को कहा है। केंद्र यह कदम 21वीं किस्त जारी होने से पहले उठा रही है।
कृषि मंत्रालय द्वारा जारी सूची में अब तक कुल 31 लाख संदिग्ध मामलों में से करीब 19 लाख की जांच पूरी हो चुकी है। इनमें करीब 94 फीसदी मामलों में यह पुष्टि हुई कि पति और पत्नी दोनों को इस योजना का लाभ मिल रहा था, जबकि पीएम किसान योजना के तहत, हर चार महीने में किसानों के परिवारों के बैंक खातों में 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन बराबर किश्तों में भेजी जाती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!