Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
म्यांमार की सैन्य ताकतों के हवाई हमलों में 34 मरीजों और मेडिकल स्टाफ की मौत

म्यांमार की सैन्य ताकतों के हवाई हमलों में 34 मरीजों और मेडिकल स्टाफ की मौत

यंगून। म्यांमार की सैन्य ताकतों के एक हवाई हमले में एक अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गया। यह अस्पताल एक प्रमुख विद्रोही सशस्त्र बल के नियंत्रण वाले क्षेत्र में था, जिसमें कम से कम 34 मरीजों और मेडिकल स्टाफ की मौत हो गई। बुधवार रात पश्चिमी रखाइन राज्य के म्राउक-यू टाउनशिप में स्थित इस जनरल अस्पताल पर हुए हमले में लगभग 80 अन्य लोग घायल हो गए। यह क्षेत्र जातीय अराकान सेना के नियंत्रण में है। सत्तारूढ़ सेना ने हालांकि, इस क्षेत्र में किसी भी हमले की कोई घोषणा नहीं की है।

रखाइन में बचाव सेवाओं के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 9:13 बजे एक लड़ाकू जेट ने दो बम गिराए। इनमें से एक बम सीधे अस्पताल के रिकवरी वार्ड में गिरा, जबकि दूसरा अस्पताल की मुख्य इमारत के पास गिरा।
अधिकारी ने बताया कि वह गुरुवार सुबह सहायता प्रदान करने के लिए अस्पताल पहुंचे और उन्होंने 17 महिलाओं और 17 पुरुषों की मौतें दर्ज कीं। उन्होंने कहा कि बमों से अस्पताल की अधिकांश इमारत नष्ट हो गई और अस्पताल के पास खड़ी टैक्सियाँ और मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। रखाइन स्थित ऑनलाइन मीडिया ने क्षतिग्रस्त इमारतों और मेडिकल उपकरणों के मलबे की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!