Dark Mode
  • Tuesday, 19 August 2025
48 साल के आरोपी ने एक 14 साल की नाबालिग से किया रेप लड़की ने दिया बच्चे जन्म

48 साल के आरोपी ने एक 14 साल की नाबालिग से किया रेप लड़की ने दिया बच्चे जन्म

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में फिर एक बार मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 48 साल के आरोपी पर एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ लगातार रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 14 साल की पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुकर्रम अली के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया उन्हें पीड़िता ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी खुद कॉल करके दी। आरोपी की घृणित मानसिकता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने पहले लड़की पर चोरी का आरोप लगाया और फिर एक जगह ले जाकर रोज रेप करता था। उसने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से एक लड़की से संबिधित कॉल आया था। जब महिला अधिकारी उस अस्पताल में पहुंची तो पता चला कि एक 14 साल की लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी सलमान नाम के किसी शख्स के साथ दोस्ती थी। सलमान ने दोस्ती के दौरान उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उसके साथ 5-6 बार रेप किया। पीड़िता ने आगे बताया कि विरोध करने पर वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता के बताने के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी का नाम मुकर्रम है। पीड़िता उसकी दुकान में अक्सर कोल्ड ड्रिंक लेने जाया करती थी।

एक दिन जब लड़की उसकी दुकान में गई तो मुकर्रम ने लड़की पर फोन चोरी का आरोप लगाकर उसे नंद नगरी ले गया। वहां उसने पीड़िता को चाय में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी। इसके बाद लड़की बेहोश हो गई। मौके का फायदा उठाकर मुकर्रम ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और रेप किया। यही नहीं मुकर्रम ने पीड़िता को पुलिस आने पर झूठी कहानी सुनाने को भी कहा था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!