ग्रेटर नोएडा में पुलिस की दो मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली
ग्रेटर नोएडा में अपराधियों पर लगाम कसते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहली मुठभेड़ रबूपुरा क्षेत्र में हुई, जहां हत्या के एक मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दो अन्य साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। वहीं, दूसरी मुठभेड़ बीटा-दो थाना क्षेत्र में हुई, जहां लूट के मामलों में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल होकर पकड़े गए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!