Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
नेपाल में आफत की बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 51 की मौत, काठमांडू में आवाजाही पर प्रतिबंध

नेपाल में आफत की बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 51 की मौत, काठमांडू में आवाजाही पर प्रतिबंध

काठमांडू। नेपाल के पूर्वी इलाके में जमकर बारिश हुई है। यहां बाढ और भूस्खलन के कारण 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं काठमांडु का हाल भी बुरा है यहां आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 4 सितंबर की रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आई, जिसके कारण रविवार सुबह तक कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई। सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के प्रवक्ता कालिदास धौवजी ने बताया कि पिछले दो दिनों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण कोशी प्रांत में इल्लम जिले के विभिन्न स्थानों पर कम से कम 37 लोगों की मौत हुई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!