Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
10वीं के छात्र ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर दी जान,

10वीं के छात्र ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर दी जान,

दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर 16 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की... सुसाइड नोट में उसने स्कूल शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया और परिवार से माफी मांगी... मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे राजा गार्डन मेट्रो थाना पुलिस को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे एक छात्र के छलांग लगने के जानकारी मिली... सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई... मौके पर पहुंची पुलिस को छात्र घायल अवस्था में मिला... पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया... उसके पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने शरीर के अंग को दान करने की बात लिखी है... साथ ही उसने एक शिक्षक पर प्रताड़ित करने आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि कोई और छात्र ऐसा न करें... पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और राजेंद्र प्लेस मेट्रो थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है... जांच में पता चला कि छात्र के माता-पिता दिल्ली से बाहर गए हैं... पुलिस ने उनको घटना की जानकारी दे दी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!