Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत अन्य पर मामला दर्ज

यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत अन्य पर मामला दर्ज

-पॉश कालोनी के रास्ते में दीवार खड़ी करने पर हुआ था विवाद
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में मामला दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके गनर के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दरअसल लखनऊ में रास्ते के विवाद को लेकर जौनपुर के महराजगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनय सिंह ने दो नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद क्रास मुकदमे में मंगलवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विनय सिंह और उनके गनर सहित 10 अज्ञात के खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज करवाया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!