Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
बैकिंग परीक्षाओ की तैयारी के लिये कोचिंग जा रही युवती को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर मौत

बैकिंग परीक्षाओ की तैयारी के लिये कोचिंग जा रही युवती को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर मौत

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके मे होशंगाबाद रोड पर पैदल जा रही युवती को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। युवती को नाजूक हालत मे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कूछ घंटे चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मूल रुप से हरदा की रहने वाली 19 वर्षीय कृति फुलरे होशंगाबाद रोड स्थित स्टर्लिंग कालोनी में दादा-दादी के पास रहकर बैकिंग परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

उसके पिता मनोज फुलरे शासकीय कर्मचारी हैं। परीक्षा की तैयारी के लिये कृति एमपी नगर मे स्थित कोचिंग जाती थी। बीती सुबह भी वह रोजाना की तरह कोचिंग जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। करीब 10 बजे जैसै ही वह बीआरटीएस कारिडोर में एमजी हैक्टर शोरूम के पास सड़क पार कर रही थी तभी भोपाल से मंडीदीप की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे युवती को सिर हाथ-पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सो मे घातक चोंटे आई थी। लहूलुहान हालत मे उसे तत्काल ही पास मे स्थित निजी अस्पताल मे इलाज के लिये पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी लगने पर युवती के परिजन भी भोपाल पहुंच गये थे। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार नाजूक होती गई आखिरकार दोपहर के समय उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया। टक्कर मारकर फरार अज्ञात कार चालक की सुरागशी के लिये पुलिस मौके पर लगे लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटेज खंगाल रही हैं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!