Dark Mode
  • Tuesday, 07 July 2026
भायली में दिल दहला देने वाला हादसा: बिल्डर की कार से कुचलकर 5 माह की मासूम अनन्या की मौत

भायली में दिल दहला देने वाला हादसा: बिल्डर की कार से कुचलकर 5 माह की मासूम अनन्या की मौत

वडोदरा | भायली क्षेत्र स्थित एक निर्माण स्थल पर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिल्डर की कार का पहिया 5 महीने की मासूम बच्ची पर चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। माता-पिता की आंखों के सामने ही उनकी लाडली बेटी अनन्या ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची निर्माण स्थल के मुख्य गेट के पास एक गद्दी पर सो रही थी। उसी दौरान साइट के बिल्डर जीतू पटेल अपनी इनोवा कार लेकर साइट में दाखिल हुए। गेट से गुजरते समय कार का अगला पहिया सीधे गद्दी पर सो रही बच्ची अनन्या के ऊपर से निकल गया। बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!