Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
कुपवाड़ा में लैंडमाइन विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद, मिला हथियारों का जखीरा

कुपवाड़ा में लैंडमाइन विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद, मिला हथियारों का जखीरा

जम्मू।कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम क्षेत्र की पुत्खा खान गली में लैंडमाइन विस्फोट में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। जवान की पहचान 13 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के हवलदार जुबैर अहमद के रूप में हुई है। सुरक्षा और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हादसा निर्माण कार्य के दौरान हुए विस्फोट के कारण हुआ। घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बलिदान जवान राजोरी का है। जवान की शहादत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी और रिश्तेदार शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।श्रीनगर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, कब्रिस्तान से चाइनीज हैंड ग्रेनेड समेत हथियारों का जखीरा पुलिस टीम ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम और एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर यह तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 2015 में बेमीना पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामला (यूएपीए की धारा 13 के तहत) की जांच के तहत की गई थी।तलाशी के दौरान टीम को एक चाइनीज हैंड ग्रेनेड, 20 पोस्टर, 100 ग्राम बारूद और 10 एके-47 के कारतूस मिले। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!