Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
हमारे सौरमंडल में अचानक दाखिल हुआ एक नया रहस्यमय मेहमान...........वैज्ञानिक हुए बेचैन

हमारे सौरमंडल में अचानक दाखिल हुआ एक नया रहस्यमय मेहमान...........वैज्ञानिक हुए बेचैन

नई दिल्ली,। वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में एक ऐसी चीज दिखी है, जिसने उन्हें बेचैन कर दिया है। यह एक अरबों साल पुराना धूमकेतु है, जो इसी साल गर्मियों में हमारे सौरमंडल में दाखिल हुआ है। इसका नाम 3आई/एटलस है। खास बात ये है कि यह इंटरस्टेलर कॉमेट है, यानि यह हमारे सौरमंडल से नहीं, बल्कि किसी दूसरे तारामंडल से आया हुआ रहस्यमय मेहमान है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस धूमकेतु की सबसे अनोखी बात यह है कि इसमें निकेल गैस है। जबकि यह धूमकेतु सूर्य से इतनी दूर है कि वहां धातु सामान्य रूप से वाष्पित नहीं हो सकती। रिसर्चर रोहन रहाटगांवकर और थॉमस पुजिया ने बताया कि जब उन्होंने चिली के बड़े टेलिस्कोप से धूमकेतु का अध्ययन किया, तब धीरे-धीरे निकेल गैस का स्तर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि डेटा देखकर तुरंत समझ आ गया कि यह निकेल है और यह बेहद रोमांचक खोज है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!