Dark Mode
  • Monday, 23 November 2026
मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उग्रवादी ढेर

मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उग्रवादी ढेर

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) का एक उग्रवादी मारा गया। अधिकारियों के अनुसार, पटसोई पुलिस स्टेशन क्षेत्र के युरेम्बाम इलाके में सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी छिपे हुए उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक उग्रवादी ढेर हो गया, जबकि अभियान के दौरान संगठन के कई अन्य सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है। राज्य के संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!