Dark Mode
  • Monday, 08 December 2025
दिल्ली में तेज रफ्तार BMW ने ले ली वित्त मंत्रालय के अधिकारी नवजोत सिंह की जान

दिल्ली में तेज रफ्तार BMW ने ले ली वित्त मंत्रालय के अधिकारी नवजोत सिंह की जान

देश की राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रविवार को BMW की टक्कर से वित्त विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक सवार नवजोत सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि एक BMW कार बीच सड़क पर बुरी तरह से पलटी हुई है और एक बाइक डिवाइडर के पास खड़ी है। चश्मदीदों के मुताबिक, कार चला रही महिला ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर के बाद महिला और उसके पति ने एक टैक्सी ली और घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर बाद अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है।

हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार की पहचान भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के रूप में हुई। वहीं इस मामले में नवजोत सिंह के बेटे नवनूर सिंह ने आरोप लगाया कि अगर उनके पिता को दूर के बजाय नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। जहां डॉक्टर ने घायल नवजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं, उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, उनका इलाज अभी जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!