Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
झंडेवालान में मंदिर और 100 से ज्यादा घरों पर चला बुलडोजर

झंडेवालान में मंदिर और 100 से ज्यादा घरों पर चला बुलडोजर

दिल्ली के झंडेवालान इलाके में शनिवार (29 नवंबर) को एमसीडी की बड़ी कार्रवाई ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया... बाबा पीर रतन नाथ के पुराने मंदिर परिसर में बुलडोजर चलाकर लंगर हॉल, बगीचा और करीब 100 से ज़्यादा कच्चे-पक्के घरों को तोड़ दिया गया... स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मंदिर परिसर 800 साल से भी पुराना इतिहास रखता है... लोगों का आरोप है कि न उन्हें नोटिस मिला, न ही पहले कोई जानकारी दी गई... तोड़फोड़ शुरू होते ही भीड़ इकट्ठी हो गई और लोगों ने जोरदार विरोध जताया... कई लोगों का कहना है कि उनके घर, दुकानें और लंबे समय से चल रहे आश्रय कुछ ही घंटों में मलबे में बदल गए... तोड़फोड़ के बाद पूरा मलबा नीली टीन से ढक दिया गया है... टीन लगाने का काम देर शाम तक चलता रहा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि बाहर से देखने वाले को असली स्थिति न दिखे... प्रभावित परिवारों ने सरकार और एमसीडी से पूछताछ की मांग की है... उनका कहना है कि अगर परिसर में कोई अवैध निर्माण था तो उसकी जांच होनी चाहिए... जिन लोगों के घर तोड़े गए हैं उन्हें विकल्प या पुनर्वास दिया जाए... फिलहाल झंडेवालान में हालात तनावपूर्ण हैं और लोग जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं कि इस अचानक हुई कार्रवाई की असल वजह क्या है

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!