Dark Mode
  • Wednesday, 09 September 2026
भलस्वा डेयरी में 84.10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

भलस्वा डेयरी में 84.10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भलस्वा डेयरी इलाके से एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 84.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान भलस्वा डेयरी स्थित जेजे कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय शेख मलिक के रूप में हुई है। पुलिस टीम को गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में नशीला पदार्थ बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब बरामद स्मैक के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!