Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
आदित्यनाथ ने बाल दिवस पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं

आदित्यनाथ ने बाल दिवस पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को शुभकामनाएं दीं। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा ‎कि नए भारत के आधार- प्यारे बच्चों, आपको बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उन्होंने कहा ‎कि ज्ञान और सुसंस्कारों से आपका जीवन आलोकित हो, मां शारदे का आशीष आप सभी पर बना रहे। आप आगे बढ़िए, देश आपके साथ है। जय हिंद! भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!