Dark Mode
  • Sunday, 05 April 2026
गुड़हल के फूल से धड़कोना देने पर दूर होती हैं कई बीमारियां, बुरी नजर भी उतरती है

गुड़हल के फूल से धड़कोना देने पर दूर होती हैं कई बीमारियां, बुरी नजर भी उतरती है

एक पुरानी परंपरा है जो भारत के कई गांवों में पीढ़ियों से चली आ रही है 

गोंडा। गांवों में जब कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो उपचार के लिए अक्सर कुछ पारंपरिक तरीके अपनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है अड़हुल यानी गुड़हल के फूल से धड़कोना देना। इस प्रक्रिया में अड़हुल के फूल या उसकी डाली को मरीज के ऊपर घुमाया जाता है या हल्के से स्पर्श कराया जाता है। माना जाता है कि इससे बीमारी दूर होती है या बुरी नजर का असर खत्म हो जाता है। यह एक पुरानी परंपरा है जो पीढ़ियों से चली आ रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!