Dark Mode
  • Sunday, 05 April 2026
आंखों में लालिमा, जलन, सूखापन की समस्या को ना लें हल्के में

आंखों में लालिमा, जलन, सूखापन की समस्या को ना लें हल्के में

नई दिल्ली। लगातार कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन स्क्रीन देखने की आदत हमारी आंखों के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। शुरुआत में यह परेशानी हल्की थकान या जलन के रूप में नजर आती है, लेकिन समय के साथ यह बड़ी समस्या का रूप ले सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब हम लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, तो हमारी पलक झपकाने की दर काफी कम हो जाती है। सामान्य तौर पर इंसान एक मिनट में 15 से 20 बार पलक झपकाता है, लेकिन स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने के कारण यह घटकर लगभग 5 बार रह जाती है। इसका सीधा असर आंखों की नमी पर पड़ता है, जिससे ड्राइनेस, जलन और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इसके अलावा, खराब रोशनी, स्क्रीन की तेज चमक और धूल भरा वातावरण भी आंखों पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे कंजंक्टिवाइटिस और कॉर्निया से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!