Dark Mode
  • Friday, 10 July 2026
छठ के बाद गदगद भाजपा ने कसा तंज कहा- केजरीवाल के साथ यमुना का झाग भी चला गया

छठ के बाद गदगद भाजपा ने कसा तंज कहा- केजरीवाल के साथ यमुना का झाग भी चला गया

नई दिल्ली,। यमुना में छठ के सफल आयोजन के बाद भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली में इसकी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर इस तरह के तरन्नुम के साथ तंज कस रही है। भाजपा ने कहा ने कि केजरीवाल के साथ यमुना का झाग भी चला गया है। वे बैन लगाए बैठे थे और हम नैन बिछाए बैठे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने सुबह के अर्घ्य के बाद घाट पर मीडिया से बात करते हुए कहा, केजरीवाल गया, झाग गया। इस बार कहीं झाग नहीं है यमुना में। सुंदर छठ पूजा हो रही है। मुझे लगता है कि जो घाट पर है जो छठ मना रहा है, उनके चेहरों से... आप किसी से माइक लगाकर पूछ लीजिए। जमीन आसमान का अंतर है। मुख्यमंत्री ने खुद लीड लिया, एक एक घाट पर गईं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!