एसआईआर पुनरीक्षण विवाद: विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका हिरासत में
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों (इंडी गठबंधन) ने जोरदार प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे सांसदों को पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सड़क पर बैठ गईं। इसके पश्चात पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मनोज झा सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग गलत तरीके से करोड़ों मतदाताओं के नाम हटा रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष का कहना है कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है जिसे राजनीतिक रूप दिया जा रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!