Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
सरकारी जमीन के घोटाले में फंसे अजीत पवार के बेटे पार्थ, अन्ना बोले- ये दोनों जिम्मेदार

सरकारी जमीन के घोटाले में फंसे अजीत पवार के बेटे पार्थ, अन्ना बोले- ये दोनों जिम्मेदार

मुंबई,। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार एक सरकारी जमीन घोटाले के मामले में फंस गए है। करीब 300 करोड़ की यह बेचे जाने का मामला है और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे साफ शब्दों में कह दिया कि ये घोटाले के लिए बाप यानी अजीत पवार और बेटा पार्थ पवार दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर मंत्रियों के बच्चे गलत काम करते हैं, तो इसके लिए मंत्रियों को ही दोषी ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी पवार के बेटे की कंपनी से जुड़े जमीन सौदे को लेकर की। बता दें कि मुंधवा में 40 एकड़ सरकारी जमीन की बिक्री के लिए अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी के साथ तीन सौ करोड़ रुपये का सौदा हुआ था, जबकि यह जमीन सरकार की अनुमति के बिना नहीं बेची जा सकती थी। इस कंपनी में पार्थ पवार भी साझेदार हैं। इस लेन-देन पर स्टांप शुल्क माफ करने का भी आरोप है। राज्य सरकार ने मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास खड़गे की अगुवाई में उच्च स्तरीय समिति गठित की है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!