Dark Mode
  • Thursday, 16 July 2026
'इक्का' के सेट से आकांक्षा रंजन ने साझा की खास झलक

'इक्का' के सेट से आकांक्षा रंजन ने साझा की खास झलक

मुंबई। अभिनेत्री आकांक्षा रंजन ने अपनी आगामी फिल्म ‘इक्का’ के सेट से जुड़ी खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) तस्वीरों में उनके किरदार ‘सोमा मेहतानी’ की तैयारी और फिल्म निर्माण की मेहनत दिखाई गई है। पोस्ट में प्रोस्थेटिक मेकअप, कॉस्ट्यूम ट्रायल और शूटिंग के दौरान के कई यादगार पल शामिल हैं। कुछ तस्वीरों में वह अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ भी नजर आईं। आकांक्षा ने इन झलकियों के जरिए बताया कि किसी किरदार को पर्दे पर जीवंत बनाने के लिए पूरी टीम कितनी मेहनत और बारीकी से काम करती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!